बोले जेल मंत्री, महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करे कैदी

जौनपुर । कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने पूर्वाह्न कारागार में बन्दियों से सीधा संवाद किया गया। उनके द्वारा बन्दियों में सुधार हेतु गीता के माध्यम से उदाहरणो के द्वारा समझाया गया तथा ज्ञानवर्धक बातें बतायी गयी कि व्यक्ति अपने कर्मों के अनुसार दुःख व सुख प्राप्त करता है।

           मंत्री ने द्वारा बन्दियों के घर से आने वाले मुलाकाती परिजन के सम्बन्ध में पूछा गया तथा कारागार में लम्बे समय से सजा काट रहे बन्दियों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। बन्दियों से गायत्री मंत्र, महा मृत्युंजय मंत्र के साथ अन्य धर्मों से सम्बन्धित मंत्रो का जाप करने को कहा गया एवं जाप से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया साथ ही बन्दियों को व्यक्ति के द्वारा किये गये कर्मों के भोग के सम्बन्ध में भीष्म पितामाह एवं माण्डव्य ऋषि का एक उदाहरण देकर समझाया गया कि मनुष्य द्वारा किये गये कर्मों का अच्छा या बुरा फल धरती पर ही मिलता है। कारागार मे महिलाओं के साथ रह रहें बच्चों के बारे में बताया गया कि इन बच्चो का क्या दोष है ? या इनके द्वारा क्या पाप किया गया है कि वह जेल में निरूद्ध है, इस सम्बन्ध में मा0 मंत्री जी द्वारा बताया गया कि यह पूर्व संस्कार की देन है। जिस कारण यह बच्चे जेल में है इसी प्रकार कारागार में निरूद्ध बन्दियों को भी पूर्व संस्कार की देन बताया। उनके द्वारा बन्दियों से अच्छे इंसान बनने के लिए व अच्छा जीवन जीने के लिए कुछ मंत्रो को जाप करने के लिए कहा गया और साथ ही यह भी कहा गया कि आप जब भी कारागार से छूटकर बाहर जायें एक अच्छे इंसान की तरह दूसरो से व्यवहार करें और अपना जीवन अच्छे इंसान की तरह बितायें।
             मंत्री द्वारा बन्दियों को कौशल विकास के अन्तर्गत प्रशिक्षण दिये जाने हेतु एवं बन्दियों को प्रशिक्षित किये जाने हेतु विशेष ध्यान देने की बात कही गयी ताकि कारागार से बाहर जाने के उपरान्त वें स्वावलम्बी बन सकें। जिससे अपना एवं अपने परिवार का भरण-पोषण कर सकें।
              तत्पश्चात्  मंत्री द्वारा कारागार में निरूद्ध सभी 42 नफर महिला बन्दियों को दिनचर्या में आने वाली आवश्यक वस्तुओं (साबुन, तेल, कंघी, सेनेटरी पैड, टूथब्रश, टूथपेस्ट आदि) का किट वितरित किया गया एवं महिला बन्दियों के साथ निरूद्ध सभी 06 नफर बच्चो को कपड़े, चॉकलेट व फल वितरित किया गया।

Related

जौनपुर 7963799213786776476

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item