देश की मजबूती के लिए बच्चों का सुशिक्षित होना आवश्यक –रमेश चंद्र मिश्र

जौनपुर। देश के विकास मजबूती और आत्म निर्भरता के लिए बच्चों का स्वस्थ, सुशिक्षित व संस्कारित होना अत्यावश्यक है। शिक्षा के क्षेत्र में बदलापुर प्रदेश  के अग्रणी स्थानों में अपना नाम रोशन किए हुए है। बदलापुर में मिनियंस क्रैडल टू क्रेयोन एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग प्रीस्कूल के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बीजेपी विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की तरह ही अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को भी जातिवाद की नजर से नहीं देखना चाहिए। अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी सबके लिए समान रूप से काम करते हैं। मिलावटी खाद्य पदार्थों और फास्ट फूड को मनुष्य के स्वस्थ का सबसे बड़ा दुश्मन बताते हुए उन्होंने लोगों से इससे बचने की सलाह दी। पीजीआई के डॉ अंकुर यादव , डॉ हरिनाथ यादव , डॉ नितिन यादव , आईएएस ओम प्रकाश यादव डॉ विकास सिंह ,डॉ अजीत सिंह,डॉ प्रमोद मिश्रा,सरकार ग्रुप के चेयरमैन प्रदीप मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी शैलेंद्र कुमार त्रिपाठी, रिटायर्ड शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सत्यदेव सिंह,, मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार अर्जुन शर्मा सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संघ के बदलापुर अध्यक्ष उमेश मिश्रा , मंत्री राय साहब यादव , जिला उपाध्यक्ष प्रमोद यादव,आनन्द तिवारी, डा. प्रकाश चन्द शुक्ल ,हृदय प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ  उपाध्यक्ष सच्चिदानन्द तिवारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मिथिलेश सिंह आर के उपाध्याय  अशोक पाण्डेय आशीष लोहिया, गौरव यादव निर्मेलेंदु, सुभाष चन्द्र गुप्ता, संजय पाल ,राज भारत मिश्र, कैलाश रजक , सत्यनारायण यादव, लालबहादुर यादव, शशिधर तिवारी, चंदप्रकाश यादव, पारस नाथ यादव,अशोक पांडे, अवधेश यादव ,सुदीप यादव, समेत भारी संख्या में शिक्षक तथा गणमान्य जन उपस्थित रहे। यादवेंद्र यादव उर्फ गुड्डू यादव के गाए गीतों  ने लोगों को आनंदित किया। अंत में कार्यक्रम के आयोजक तथा प्री स्कूल के प्रबंधक अनिल यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

Related

डाक्टर 2027456806748765798

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item