विधि विधान से हुई मॉ दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा

 जौनपुर। चैत्र नवरात्रि एवं श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च से ही जनपद के प्रमुख मन्दिरों,शक्तिपीठों पर विधि विधान से मॉ दुर्गा के नवस्वरूपों की पूजा के साथ मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्रीय मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ते हुए  भजन, कीर्तन, देवीगीत और अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन किया गया है। 

        नवरात्रि के प्रथम दिन 22 मार्च से ही जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम के निर्देशन व क्रियान्वयन में शासन की मंशानुरूप जनपद एवं ब्लाकों के चयनित मन्दिर मां शीतला चौकिया धाम में सोनम सरोज एंड पार्टी, राहुल पाठक, एवं आशीष मयंक, सोनकर जौनपुरी एंड लोकगीत पार्टी द्वारा गायत्री मंदिर लाइन बाजार में, मनीष यादव द्वारा दुर्गा मंदिर सुईथाकला में, लोकगीत पार्टी एवं टीम द्वारा दुर्गा मंदिर सद्भावना पुल सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा पाठ, दुर्गा, सप्तशती, देवी गायन, अखण्ड रामायण पाठ, सांस्कृतिक झांकी, बालिकाओं व महिलाओं के आधारित कार्यक्रम आदि का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 28 से 30 मार्च तक मन्दिरो में भजन/लोकगीत गायिका व स्थानीय कलाकारो द्वारा शानदार प्रस्तुति दी जा रही है।
     

Related

जौनपुर 3781013082854280940

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item