जेडीएस ग्रुप के चेयरमैन ने ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण के लिए किया भूमिपूजन

 
जलालपुर। क्षेत्र  के एतिहासिक शिव मंदिर त्रिलोचन महादेव के पास जेडीएस ग्रुप के चेयरमैन संजीव उपाध्याय द्वारा ब्राह्मण धर्मशाला के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया।  करीब 50लाख की लागत से इस धर्मशाला का भव्य निर्माण होगा। धर्मशाला का निर्माण करने का संकल्प संजीव उपाध्याय ने अपने पिता ओमप्रकाश उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर लिया था। इस संकल्प को पूरा करने के पहले चरण के तहत आज शुक्रवार को पंडित गोपी नाथ उपाध्याय की अगुवाई में विद्वान पंडितों की टोली ने भूमिपूजन कराया। इस अवसर पर जगदीश उपाध्याय 'गुड्डू', उदयराज मिश्र, प्रदीप पाठक ,कैलाश पाठक, प्रहलाद मिश्रा, पद्ममाकर उपाध्याय, विपिन मिश्रा, विपुल मिश्रा, अशोक दुबे,कमलाकर उपाध्याय,विजयभान सहित क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 7941037940938080474

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item