लैंगिक भेदभाव को मिटाने से ही साकार होगा समावेशी दुनिया का सपना: अजीत

जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवारा के तहत  उत्तरप्रदेश डेमोक्रेटिक यूथ फ्रंट और आदर फाउंडेशन की ओर से सोमवार को आयोजित एक समारोह में 

स्वास्थ्य,खेल, ग्रामीण विकास समेत तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 50 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।  यह आयोजन मछलीशहर स्थित शिवगोविंद महाविद्यालय परिसर में किया गया था। 

कार्यक्रम के संयोजक अजित यादव ने कहा कि हम सब लैंगिक भेदभाव और असमानता को चुनौतियों को स्वीकार कर के  ही समावेशी समाज का सपना साकार कर सकते हैं ।  हम सब महिलाओं की उपलब्धियों का जश्न मनाते हुए सामूहिक रूप से समावेशी दुनिया बनाने में योगदान दे सकते हैं।

 पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने कहा कि महिलाओं के साथ किसी तरह के  भेदभाव और पूर्वाग्रह भरी सोच के साथ पेश आना सामाजिक समानता के मूल्यों का उल्लंघन है। आधी आबादी को अँधेरे में रखकर कोई भी समाज तरक्की नहीं कर सकता है। वरिष्ट पत्रकार आनंद देव नें कहा कि आज की लैंगिक समानता का सतत कल के लिए ज़रूरी है।  ऐसे आयोजनों से समाज में  परिवर्तन  के लिए काम कर रही महिलाओं के बारे में जानकारी प्रदर्शित होगी जो  समाज में मिसाल बनेगी। आदर फाउंडेशन के सह-निदेशक प्रत्युष गौरव ने कहा एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता जरूरी तथ्य है। महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाना हमने अपनी प्राथमिकता में रखा है।  

सिकंदर बहादुर मौर्य ने कहा कि हमे असमानता दूर करके बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्धता दिखानी होगी |

 कार्यक्रम को सफल बनाने में शर्मीला मौर्या, उषा पटेल ,राजबहादुर, प्रकाश चन्द्र, जिलाजीत यादव, जीतेन्द्र यादव, सिद्धार्थ आदि का प्रमुख योगदान रहा |

Related

डाक्टर 7583491232786930792

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item