अराजक तत्वों ने गुमटी को किया आग के हवाले, हजारों की क्षति


केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास रखी चने व दाने की गुमटी में बीती रात अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। उसमें रखा हजारों का सामान जलकर खाक हो गया। पीड़ित ने थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के सरायबीरू निवासी अप्पू गुप्ता पुत्र राम अवध अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास चने व दाने की गुमटी रखा है। रोज की भांति देर शाम गुमटी बंद करके अपने घर चले गये कि इधर आधी रात को अज्ञात लोगों ने उसमें आग लगा दिया। उसी बीच पीड़ित के मित्र बारात से घर वापस लौट रहे थे जो आग देख पीड़ित को जानकारी दिये। सूचना मिलते ही अप्पू आनन—फानन में मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक सब कुछ स्वाहा हो चुका था। पीड़ित के अनुसार गुमटी में रखा सामान जिसकी कुल कीमत 75000 रुपया है, जलकर खाक हो गया।पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगायी जिस पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी।

Related

JAUNPUR 9148987331232327058

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item