श्री श्री 1008 देवी प्रसाद जी महाराज का मैहर मन्दिर जौनपुर में हुआ आगमन

 जौनपुर। जौनपुर में विराजित मां शारदा शक्तिपीठ मैहर मंदिर में श्री श्री 108 देवी प्रसाद जी महाराज का आगमन हुआ। भक्त शिरोमणि देवी प्रसाद श्री शारदा शक्ति पीठासीन मैहर के प्रधान पुजारी हैं। देवी प्रसाद से मिलने व दर्शन करने श्रद्धालु भरी संख्या में आए। आए हुए भक्त प्रधान पुजारी द्वारा भजनों का आनंद उठाते भक्ति रस में रम गये। बता दें कि शक्तिपीठ 1993 में स्थापना पर श्री श्री 108 देवी प्रसाद जी महाराज का आगमन एवं प्राण प्रतिष्ठा माता जी का कराया था। माता जी का स्थापना कराकर उन्होंने कहा कि जो मां की ज्योति मैहर में है, वही ज्योति यहां पर विराजमान है। जो भक्त वहां नहीं जा पाते हैं, वह यहां भी दर्शन कर सकते हैं। वही पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। देवी प्रसाद ने मंदिर में आए भक्ति से मां के अध्यात्मिक स्वरुप का वर्णन किया और जीवन दर्शन के बारे में बताया। मां के प्रति पूर्ण आस्था एवं विश्वास रखने से भक्तों की मनोकामना अवश्य पूर्ण हो जाती है। भक्तों के समक्ष देवी प्रसाद ने संगीत के साथ बताये। देवी प्रसाद द्वारा भजन कीर्तन गाकर पूरा मंदिर परिसर संगीतमय होगा। मंदिर के वरिष्ठ ट्रस्टी सत्य प्रकाश ने मैहर से आए देवी प्रसाद जी का स्वागत चुनरी व माला पहनाकर किया। साथ ही मैहर से आए सहयोगियों का भी स्वागत किया। इस अवसर पर जवाहर जायसवाल, अजय जयसवाल, विजय जयसवाल, राजीव जायसवाल, संदीप जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, सुशील जायसवाल, रोहित जायसवाल नितिन, विनीत जायसवाल, ब्रम्हेश शुक्ला, सुरेन्द्र जायसवाल सहित तमाम भक्तगण उपस्थित रहे। अन्त में मंदिर ट्रस्टी रविकांत जायसवाल (कलाविद) मंदिर में आए सभी का आभार व्यक्त किया।

Related

जौनपुर 8010075234775384979

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item