13 मई को लगेगा राष्ट्रीय लोक अदालत

 जौनपुर। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 13 मई 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है।  उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के पत्रांक दिनांक 5 अप्रैल 2023 के अनुसार उक्त राष्ट्रीय लोक में अधिकाधिक वादों के निस्तारण हेतु यह आवश्यक है कि कम से कम पांच प्री-ट्रायल बैठक आहूत की जाय। 

पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु 13, 19, 25 अप्रैल 2023 , 1 एवं 5 मई 2023 की तिथियों पर परिवार न्यायालय प्रांगण में अपरान्ह 4.00 बजे प्री-ट्रायल आयोजित की जाएगी।

                  उपरोक्त तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी, ताकि लोक अदालत में अधिकतम वादों का निस्तारण किया जा सके।

Related

जौनपुर 1973702910144440416

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item