जायसवाल समाज का मंगल—मिलन एवं सम्मान समारोह 16 अप्रैल को

 दिल्ली। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा द्वारा मंगल—मिलन (पारस्परिक परिचय) एवं सम्मान समारोह 16 अप्रैल दिन रविवार को सुनिश्चित हुआ है। यह आयोजन दिल्ली के हिन्दी भवन विष्णु दिगम्बर मार्ग दीन दयाल उपाध्याय मार्ग आईटीओ के पास होगा।

इस आशय की जानकारी आदित्य वर्धनम राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय युवा महासभा ने दी है। साथ ही बताया कि उक्त समारेाह के मुख्य अतिथि श्रीपाद येसो नाईक पर्यटन राज्यमंत्री भारत सरकार एवं रवीन्द्र जायसवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार हैं। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समर महासेठ उद्योग मंत्री बिहार सरकार, डा. संजय जायसवाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बिहार भाजपा एवं सांसद और तार किशोर प्रसाद पूर्व उप मुख्यमंत्री बिहार सरकार आ रहे हैं।
साथ ही विशिष्ट अतिथियों में किशोर हेमराज जायसवाल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा, महामण्डलेश्वर स्वामी संतोषानन्द देव हरिद्वार—उत्तराखण्ड, दीपक जायसवाल वरिष्ठ समाजसेवी नागपुर—महाराष्ट्र, दिव्य जायसवाल पर्वू उप महापौर दिल्ली, विजय भगत पूर्व उप महापौर उत्तरी दिल्ली हैं। श्री वर्धनम ने बताया कि बालेश्वर दयाल जायसवाल वरिष्ठ संरक्षक महासभा की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में वेद जायसवाल संरक्षक जायवाल समाज दिल्ली, डा. जय नारायण चौकसे चेयरमैन एलएनसीटी ग्रुप भोपाल, संतोष जायसवाल प्रदेश प्रमुख नीति व शोध प्रशिक्षण विभाग भाजयुमो उत्तर प्रदेश, नमेदेश्वर जायसवाल दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अभाकसम, सीए राजीव जायवाल अध्यक्ष जायसवाल चेतना मंच दिल्ली, ओम प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष जयभद्र फाउण्डेशन, कमलेश व्याहुत अध्यक्ष एआईकेकेकेए, रंजन कुमार अध्यक्ष सुड़ी समाज दिल्ली, किशोर भगत महासचिव एआईकेकेकेए, डा. एके जायसवाल चिकित्सक एम्स दिल्ली, पन्ना लाल जायसवाल अहमदाबाद—गुजरात, मदन लाल जायसवाल अहमदाबाद—गुजरात सहित तमाम हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।

Related

जौनपुर 5966100700582864723

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item