समाजवादी पार्टी का सबसे बडा नेता बूथ पर है : लालजी वर्मा

जौनपुर । समाजवादी पार्टी के  73लोकसभा जौनपुर, 74लोकसभा मछलीशहर,के बूथ गठन हेतु हिन्दी भवन मे आयोजित कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि बूथ गठन प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव,विधायक लालजी वर्मा ने बैठक को संम्बोधित करते हुए कहा  कि समाजवादी पार्टी का सबसे बडा नेता हमारा बूथ पर है जो समाजवादी पार्टी को वोट दिलाने और अपना बूथ जिताने का काम करता है।  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का निर्देश है हमारे बूथों के कार्यकर्ता का सम्मान हमारे लिए सर्वप्रिय है, जो नेता उनका सम्मान नहीं करेगा उसे कभी सम्मान नहीं मिलेगा।  आप ही लोगों  के बदौलत ही इस देश से भाजपा  सरकार उखाड़ फेकने का काम किया जायेगा। 

 भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। पुलिस फर्जी एनकांउन्टर करती है। 

    लालजी वर्मा ने कहा भाजपा सरकार ने महंगाई, बेरोजगारी बढ़ायी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। बिजली महंगी कर दी है। गैस सिलेण्डर महंगे हो गये हैं। सरकार के पास जनता से जुड़े मुद्दों का कोई जवाब नहीं है। भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी और उसके मित्र उद्योगपतियों ने देश का जो पैसा डुबोया है, उस पर बहस नहीं करना चाहती है।
      
    वर्मा ने कहा कि अब 2024 का चुनाव देखकर वोट के लिए भाजपा सरकार शिलान्यास कर रही है। केन्द्र और राज्य की भाजपा सरकार ने अब तक 17 बजट प्रस्तुत किये हैं लेकिन आम जनता की आर्थिक स्थिति में सुधार होने के बजाय और दयनीय होती जा रही है। भाजपा सरकार इसका कोई जवाब नहीं दे सकती है। यह लोकतंत्र के लिए खतरा है।
  बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक शैलेंद्र यादव ललई,लालबहादुर यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव,  राहुल त्रिपाठी, पूनम मौर्या,विवेक रंजन,दिनेश फौजी अनील फौजी,  मनोज मौर्या,  आदि रहे। संचालन  जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया ।

Related

जौनपुर 1140276527687803939

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item