शिक्षक सेवा से निवृत्त होता है, अपने कर्म से नहीं : अनिल यादव

 जौनपुर : अभिनव प्राथमिक विद्यालय  बसहरा कला, महराजगंज  में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल के द्वारा  नामांकन अभियान रैली  और  स्मार्ट  क्लास  का शुभारंभ  किया  गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेशीय महामंत्री / जिलाध्यक्ष जौनपुर अनिल यादव ने की I  

         इस मौके पर बेसिक शिक्षक विभाग महराजगंज से 31मार्च 2023को सेवानिवृत  हुए तीन शिक्षक अशोक कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, केदार नाथ यादव को बी. एस. ए. एवं प्रदेशीय महामन्त्री ने स्मृतिचिन्ह और अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया I 
         प्रदेशीय महामन्त्री अनिल यादव ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक कभी सेवानिवृत नहीं होते क्योंकि वह समाज को अपने ज्ञान रूपी आलोक से सदैव प्रकाशित करते रहते हैं I आप सभी सेवा से निवृत हो रहे हैं, अपने कर्म से नहीं I
   बी. एस. ए. डॉ. गोरखनाथ पटेल ने हरी झंडी दिखाकर सत्र 2023 - 24 के लिए स्कूल चलो नामांकन अभियान रैली  का उद्घाटन किया I अंत में खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज अमरेश कुमार ने सभी का आभार प्रकट किया I
खंड शिक्षा अधिकारी महराजगंज अमरेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी मछलीशहर बसंत शुक्ल, जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव, जिला कोषाध्यक्ष कप्तान सिद्धांत, प्राथमिक शिक्षक संघ महराजगंज के अध्यक्ष उमानाथ यादव, ए. आर. पी. सत्य नारायण यादव, राजेश वर्मा, प्रधानाध्यापक केशव सिंह एवं महराजगंज ब्लॉक के सभी नोडल शिक्षक संकुल और प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे I 

Related

जौनपुर 4706669873154382884

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item