देश की अर्थव्यवस्था में व्यापारी समाज का महत्वपूर्ण योगदान: मुकुन्द मिश्रा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा के नेतृत्व में समूचे प्रदेश में निकाली गयी व्यापारी स्वाभिमान यात्रा के जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन, तहसील व्यापार मण्डल के संरक्षक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि एवं तहसील व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विश्वामित्र टण्डन, महामन्त्री दीपक शुक्ल, नगर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता एवं नगर इकाई द्वारा जनपद की सीमा पर बैण्ड बाजे के साथ माल्यार्पण करके भव्य स्वागत किया गया।

सीमा में प्रवेश के पश्चात सृष्टि पैलेस, कटरा त्रिमुहानी होकर नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ मछलीशहर रोड स्थित दीपक शुक्ल के आवास पर पहुँचा जहाँ प्रदेश अध्यक्ष मुकुन्द मिश्रा ने उपस्थित पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ होता है। व्यापारी समाज द्वारा चुकाए गए टैक्स से ही देश का विकास होता है। जिस प्रकार किसान का अन्नदाता होता है, ठीक उसी प्रकार देश और प्रदेश का व्यापारी समाज भी देश के विकास में बहुत बड़ा भागीदारी सुनिश्चित करता है जिलाध्यक्ष दिनेश टण्डन ने कहा कि उद्योग व्यापार मण्डल संगठन से जुड़े सभी व्यापारियों के हितों तथा उनके सम्मान एवं स्वाभिमान की लड़ाई लड़ता रहेगा। इसके पहले समूचे नगर में व्यापारियों ने जगह-जगह बनाए गए स्वागत द्वारों पर रोक करके माल्यार्पण एवं पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष दिनेश टण्डन, प्रदेश उपाध्यक्ष सोमेश्वर केशरवानी, प्रदेश मन्त्री महेन्द्र सोनकर, सन्त मिश्रा, युवा व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष सन्तोष अग्रहरी, तहसील संयोजक एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कपिलमुनि, तहसील अध्यक्ष विश्वामित्र, नगर अध्यक्ष आलोक गुप्ता, उपाध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, महामन्त्री शिव कुमार गुप्त, कोषाध्यक्ष नन्द लाल गुप्ता, संगठन मंत्री नीशू केशरी, पूर्व अध्यक्ष राजीव केशरी, दीप कुमार केशरी, कुलदीप गुप्ता, अमित शुक्ल, अतहर जिया, सन्तोष केसरवानी, आजम राइन, अभिषेक केशरी, मुकेश गुप्ता, आलोक गुप्ता, दीपक भोज्यवाल समेत सैकडों व्यापारी उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6881475298073783644

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item