नारी शक्तियों का हुआ सम्मान

 जौनपुर। नगर के एक होटल में फ्रेंड ग्रुप ट्रस्ट एवं जारा  द्वारा नारी सशक्तिकरण गोष्ठी  एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें हाल ही में मिस और मिसेज यूपी क्वीन का खिताब जीतने वाली खुशबू प्रजापति और सोनल श्रीवास्तव का सम्मान गौराबादशाहपुर के समाजसेवी धर्मेंद्र जायसवाल  के सौजन्य से हुआ। उनके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले लोगों का सम्मान हुआ। मुख्य अतिथि  ने कहा समाज में जितना योगदान पुरुष का है उतना ही योगदान महिलाओं का भी है आज हर क्षेत्र में महिला बड़ी जिम्मेदारी से कार्य कर रही है जिसके लिए वह सम्मान की हकदार है। 

विशिष्ठ  अतिथि विवेक सेठ मोनू ,ईशान मिश्रा अमरावती ग्रुप रहे। कार्यक्रम में राहुल चंद्र द्वारा अच्छे से गीतों की प्रस्तुति की गई। सम्मान की श्रेणी में सरला महेश्वरी, पूनम जायसवाल, खुशबू जायसवाल, अर्चना सिंह, तस्नीम फातमा,  शिवानी चौरसिया ,उर्वशी सिंह ,आकांक्षा द्विवेदी अलावा अन्य लोगों को भी सम्मानित किया गया। 

आभार आयोजक मिनाज शेख व  संचालन आयोजक सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर रमेश बरनवाल, डॉ मनोज वत्स, संदीप पांडे ,दिलीप सिंह ,पप्पू माली, सागर शान, राहिल शेख ,हर्षवर्धन रघुवंशी ,नीरज शाह ,वंशिका सिंह ,ज्योति श्रीवास्तव, अमित यादव ,रागिनी मौर्य, राजकुमार सिंह, मनीष चौरसिया, इमरान इराकी, अमित सिंह बंटी ,अनिल यादव ,संतोष दुबे, डॉ प्रशांत द्विवेदी ,मीता गुप्ता ,मनीष मौर्य ,सारिक सत्यम आदि लोग उपस्थित रहे। 

Related

जौनपुर 8032428338236229545

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item