देवतुल्य मतदाताओं के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे है प्रत्याशी

जौनपुर। नगर निकाय चुनाव अब पूरे सवाब पर पहुंच गया है, जैसे जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे वैसे प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए देवतुल्य मतदाताओं के दर पर मत्था टेकने पहुंच रहे है। 

नगर पालिका परिषद जौनपुर में हाथी अपनी मस्तानी चाल चल रही है वही साईकिल भी दौड़ रही है। उधर कमलदल वाले 22 वर्ष बाद एक बार फिर कमल का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत झोक दिया है। आम आदमी पार्टी भी झाडू लेकर मैदान में पूरी मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम महिला को चुनाव मैदान में उतारकर कई प्रत्याशियों की गुणागणित विगाड़ दी है। 

बसपा प्रत्याशी निवर्तमान अध्यक्ष माया टण्डन पार्टी की परम्परागत वोट तथा अपने पति पूर्व नगर पालिका के चेयर मैन व व्यापारी नेता दिनेश टण्डन के द्वारा अपने कार्य व्यवहार से तैयार की गयी वोटर्स की फौज के बदौलत पुनः कब्जा बरकरार रखने का प्रयास कर रही है। यह आम जनमानस चर्चा है कि टण्डन को हरायेगा कौन घ् । 

उधर चुनाव में टण्डन को मात देने के लिए समाजवादी पार्टी ने व्यापारी नेता श्रवण जासवाल को अपना हथियार बनाया है। उनकी पत्नी उषा जायसवाल को टिकट देकर मैदान में उतारा है। समाजवादी पार्टी के नेता कार्यकर्ता पहली बार सपा का परचम लहराने को बेकरार है। इसके लिए सपा नेता कार्यकर्ता सुबह से लेकर देर रात चुनाव प्रचार करने में जुटे हुए है। सपाई मूल वोटर्स से लेकर आम मतदाताओं से साईकिल वाले चुनाव निशान पर मुहर लगाने की अपील कर रहे है वही श्रवण जायसवाल व्यक्तिगत रूप से व्यापारियों से मिलकर एक बार मौका देने का निवेदन कर रहे है। 

भाजपा ने जमीनी कार्यकर्ता पूर्व सभासद रामसूरत मौर्या की पत्नी मनोरमा मौर्या को टिकट दिया है। मनोरमा को चेयर मैन बनाने के लिए खुद नगर विधायक व सूबे के मंत्री गिरीश चंद्र यादव भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ देवतुल्य मतदाताओ के दर पर मत्था टेक रहे है। लेकिन भाजपा के राह में सबसे बड़ा रोड़ा बन रहे है उन्ही की पार्टी के बागी सभासद के प्रत्याशी। बागियों के दिलों में मोदी योगी बैठे है लेकिन अपना टिकट काटे जाने व बाहरियों को प्रत्याशी बनाये जाने से खार खाये बैठे है। इसमें कुछ तो निर्दलीय चुनाव मैदान में कुद गये है तो कई चट्टी चौराहे पर जिला इकाई को कोश रहे है। 

फिलहाल ये लोग पार्टी को कितना नुकशान करेगें यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा। 

मतदाताओ के लिहाज से मुफिलीसी के दौर से गुजर रही कांग्रेस पार्टी ने मुस्लिम मतदाताओ पर डोरे डालने के लिए दरख्शा खातून को मैदान उतारा है। दरख्शा के पति चुनाव की कमान सम्भाले हुए है। पार्टी के पदाधिकारियों, नेताओ व कार्यकर्ताओ के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। 

आम आदमी पार्टी ने डा0 चित्रलेखा सिंह को प्रत्याशी बनाया है। चित्रलेखा पिछले चुनाव में कांग्रेस के सिब्बल पर चुनाव लड़ चुकी है। इस बार भी वे पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में डटी हुई है। 

Related

जौनपुर 2986727518526781684

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item