संजय शुक्ल चुने गए ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के केराकत तहसील अध्यक्ष

 केराकत।   ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को केराकत नगर पंचायत के मीटिंग हाल में बैठक हुई। जिसमें सर्वसम्मति से केराकत तहसील इकाई का गठन किया गया।

ग्रापए के वाराणसी मंडल के अध्यक्ष तारकेश्वर सिंह की विशेष उपस्थिति में संजय शुक्ल को सर्व सम्मति से केराकत तहसील का अध्यक्ष चुना गया। जिसका कर्तल ध्वनि से पत्रकारों ने स्वागत किया। बाद में जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना की अनुमति से तहसील अध्यक्ष ने अन्य पदाधिकारियों का गठन किया। 

जिसमें राजेश यादव को महामंत्री, पंकज कुमार राय और कृष्ण कुमार वर्मा को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार सिंह और नवीन सिंह को मंत्री, पप्पू सरोज को कोषाध्यक्ष तथा विनोद कुमार को मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। 

दीपनरायन सिंह, रामशरण यादव, प्रदीप कुमार सिंह और ज्ञान प्रकाश पांडेय को संरक्षक मंडल में रखा गया है। जयप्रकाश पांडेय, विकास कुमार सिंह, नीरज मौर्य, गुलशन कुमार, पंकज तिवारी,  सतीश पाठक को सक्रिय कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया। 

बैठक में मंडल महामंत्री विंध्यवासिनी सिंह, जिला महामंत्री प्रदीप कुमार पांडेय, आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना और संचालन मंडल के महामंत्री बिंदेश्वरी सिंह ने किया। इस अवसर पर तहसील के पत्रकारों विनोद कुमार, पंकज सिंह, अरविंद यादव और आदर्श मिश्रा पर तहसील प्रशासन की ओर से दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमा की निंदा की गई।

Related

जौनपुर 4606639252880244412

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item