शासन के विशेष सफाई अभियान की खुलेआम धज्जी उड़ा रहा हैं नपं मछलीशहर

 मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा विशेष सफाई अभियान की खुलेआम धज्जियां उड़ायी जा रही हैं जिसकी चहुंओर चर्चा की जा रही है। बता दें कि वर्तमान में जहां जनपद के सभी 12 नगर निकायों के 204 वार्डों में जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 7 दिवसीय विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत मछलीशहर में महतवाना, कजियाना मोहल्ला सहित तहसील के सामने गन्दगी का अम्बार लगा हुआ है। देखा जा रहा है कि स्थानीय नगर पंचायत द्वारा केवल चित्रों के माध्यम से सफाई अभियान का ढिंढोरा पीटा जा रहा है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि नगर के बहुत से वार्डों में नालियों का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। यही स्थिति है कि तहसील के सामने कई महीनों से जलजमाव लगा हुआ है जहां बदबू भी आ रही है। इसके चलते राहगीरों सहित क्षेत्रीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कुल मिलाकर शासन—प्रशासन की 7 दिवसीय विशेष सफाई अभियान को मुंह चिढ़ाते हुये स्थानीय नगर पंचायत प्रशासन की मनमानी एवं लापरवाही मानी जा रही है। क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन एवं शासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुये सम्बन्धित के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया है।

Related

जौनपुर 2180074745229619037

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item