नगर निकाय चुनाव का रूझान आने शुरू, वायरल हुआ एक आर्डियों बना चर्चा का विषय

जौनपुर। शुक्रवार की रात से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक आर्डियों क्लिप चर्चाओं का विषय बन गया है। आर्डियों में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति को बलभर गालियां दे रहा है। बातचीत व गालियों से यह स्पष्ट हो गया है कि गाली देने वाला नगर निकाय चुनाव में सभासद का प्रत्याशी था लेकिन वह अपने ही दल के भीतरघात के चलते हार गया है। पीठ की छुरा भोकने का आरोप लगाते हुए वह अपनी भड़ास निकाल रहा है। हलांकि इस आर्डियों क्लिप की पुष्टि शिराज ए हिन्द डॉट काम नही कर रहा है। 

हलांकि कुछ भाजपा कार्यकर्ता इस आर्डियों को शहर की उत्तरी इलाके एक एक वार्ड से बीजेपी के सभासद प्रत्याशी का बता रहे है। चुनाव पराजित होने के बाद अपने ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए गालियां दे रहा है। यह आर्डियों पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा है। लोगो से यह भी कहते सुना गया कि नगर निकाय चुनाव का अब रूझान आना शुरू हो गया है। इस आर्डियों में इतनी भद्दी भद्दी गालियां दी जा रही  जिसे मैं आपको सुना भी नही सकता। 


Related

जौनपुर 1705483063738541924

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item