शाहगंज और खेतासराय जीत पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने दिखाई राजनीतिक पकड़


शाहगंज जौनपुर: पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने एक बार फिर अपनी राजनीतिक पकड़ का एहसास करवाया। साथ ही अपने राजनीतिक विरोधियों को आइना दिखाया। शाहगंज नगर पालिका परिषद में सपा सबसे अधिक मतों से जीत दिलाई। 


सूत्रों के अनुसार ललई यादव मतगणना के दौरान देर रात तक अपने निजी स्थान पर बैठकर हर आंकड़े के साथ पूरी निगरानी करते रहें, हालांकि खेतासराय नगर पंचायत की रिकाउंटिंग के बाद भी वसीम अहमद 72 वोटों से विजयी हुए। ललई यादव अपने राजनीतिक पकड़ का एहसास भाजपा नेताओं को भी करा दिया। भाजपा नेताओं द्वारा अपनी ही सरकार के प्रशासन पर आरोप लगा कर धरने पर बैठने को मजबूर हो गए थे। 

ललई यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि "यह जनता की जनता के सहयोग से जनता के लिए जीत है। विजयी प्रत्याशी को बधाई दी और कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि आपको समाजवादी पार्टी की विचारधारा का अनुसरण करते हुए सदैव जनहित के लिए तत्पर रहेंगी। इस जीत के लिए समस्त मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं का हृदयपूर्वक आभार व्यक्त करता हूँ।

जौनपुर शाहगंज नगर पालिका परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी रचना सिंह ने जीत हासिल की है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी और निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल को 2560 वोटों से शिकस्त दी। वार्डों के नतीजों में कई सीटिंग सभासदों को जीत मिली। इसके अलावा कुछ पूर्व सभासदों ने भी एक बार फिर से बोर्ड का हिस्सा बनने में कामयाबी हासिल की। वही नगर पंचायत खेतासराय में सपा प्रत्याशी और निवर्तमान चेयरमैन वसीम अहमद ने बेहद नजदीकी मुकाबले में भाजपा के रूपेश गुप्ता को मात दी। शनिवार देर रात वसीम अहमद को जीत का सर्टिफिकेट दिया गया था।

Related

खबरें जौनपुर 4782209723135428627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item