द मर्सी क्लब के नगर अध्यक्ष चुने गये अब्दुल सलाम

 जौनपुर। द मर्सी क्लब की बैठक मीरमस्त मोहल्ले में हुई जहां जिला मीडिया प्रभारी रियाजुल हक ने संस्था के कार्यों के बारे में लोगों को अवगत कराया। साथ ही बताया कि संस्था पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण, प्याऊ की व्यवस्था, असहायों की मदद आदि समस्त सामाजिक कार्य करने के लिए कटिबद्ध है।

इसी क्रम में प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद ने कहा कि जो भी व्यक्ति सामाजिक कार्यों में रुचि रखेगा, संस्था उसको सम्मानित करेगी। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश सिंह ने बताया कि कैसे आज के परिवेश में सामाजिक संस्थाओं को आगे आने की ज़रूरत है। व्यक्ति ही व्यक्ति के काम आ सकता है।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रतन लाल मौर्या ने संस्था के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा किया। उपस्थित लोगों ने सर्वसम्मति से अब्दुल सलाम को नगर अध्यक्ष चुना जिस पर उपस्थित लोगों ने बधाई दिया।
इस अवसर पर अजय दुबे, रितेश श्रीवास्तव, खालिद, फिरोज, सौरभ, अरविंद कुमार, मनोज सेठ, महताब सिद्दीकी, राजेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अली मेंहदी, डीके आदि उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता मो. कलीम ने किया।

Related

जौनपुर 812422480830923192

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon


जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item