महिला पहलवानों के समर्थन में किसान यूनियन ने किया प्रदर्शन

 मछलीशहर, जौनपुर। अखिल भारतीय किसान सभा व अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन जौनपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में तहसील परिसर में गुरुवार को एक दिवसीय प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति को संदर्भित 9 सूत्रिय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया को सौंपा।

मजदूर यूनियन ने मांग किया कि महिला पहलवानों का यौन शोषण करने वाले दोषियों की गिरफ्तारी की जाय। कानून व्यवस्था ठीक की जाय। किसानों को खाद, बीज, कृषि यंत्र में छूट, किसानों को मुफ्त बिजली दी जाय।रजिस्ट्री शुल्क कम किया जाय, तहसील में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जाय। मनरेगा में लूट खसोट बन्द कर मजदूरों को 200 दिन काम की गारन्टी दी जाय। आवारा पशुओं से किसानों के फसल की सुरक्षा की जाय।
इस अवसर पर अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के अध्यक्ष जय लाल सरोज, भूलन बौद्ध, राम बुझारत, नारद मुनि, रविन्द्र कुमार, बसंत लाल सहित तमाम लोग उपस्थित थे।

Related

जौनपुर 4050554695447767273

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item