बुद्ध पूर्णिमा पर निकाली गयी शोभायात्रा

जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शुक्रवार को भगवान बुद्ध की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ भंडारी रेलवे स्टेशन से मनोरमा मौर्या, प्रियदर्शी अशोक मिशन महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष राधिका मौर्या, पूनम मौर्य, समाजसेवी छेदी लाल मौर्य ने पंचशील दीप प्रज्वलित करके किया।

शोभायात्रा भगवान बुद्ध की झांकियों से सुसज्जित होकर बुद्धम शरणम् गच्छामि, धम्मम शरणम् गच्छामि, शंघम शरणम् गच्छामि का उदघोष करते हुए भंडारी स्टेशन से कोतवाली, शाही पुल, जोगियापुर, कलेक्ट्री तिराहा, बौद्ध विहार खरका कालोनी पर समाप्त हुआ।
बौद्ध विहार खरका में अवधेश मौर्य द्वारा दीप प्रज्वलित कर दूधनाथ मौर्य ने उपस्थित लोगो को बुद्ध वंदना त्रिसरण का पाठ कराया। शोभायात्रा का संचालन मौर्य शाक्य सोसायटी के अध्यक्ष प्रेमचंद मौर्य, प्रियदर्शी अशोक मिशन के अध्यक्ष कमलाकांत मौर्य एवं पूर्व प्रधान देवानंद मौर्य ने किया।
कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ की राधिका मौर्या, सुनीता मौर्या, प्रतिमा मौर्या, सीमा मौर्या, मंजू मौर्या के साथ पंकज मौर्य पत्रकार, महेंद्र मौर्य, डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, डीसी दादा, रमेश मौर्य, संतोष मौर्य मुन्ना, एडवोकेट राधेश्याम मौर्य, एडवोकेट कैलाश नाथ मौर्य, उमेश चंद मौर्य, पंकज मौर्य, कमलेश मौर्य आदि ने सक्रिय भूमिका निभाया।
कार्यक्रम प्रभारी प्रियदर्शी अशोक मिशन के सचिव नरसिंह मौर्य रहे। बता दें कि यह शोभायात्रा विगत 22 वर्षो से प्रियदर्शी अशोक मिशन एवं मौर्य बंधुत्व क्लब के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य एवं दूधनाथ मौर्य के नेतृत्व में निकली जा रही है।

Related

जौनपुर 816951794188647654

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item