खेलो इण्डिया मशाल रैली की शाही किला से हुई शुरुवात

 जौनपुर। खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2022 के मशाल, लोगो, किट व थीम सांग की लान्चिग 05 मई 2023 को  मुख्यमंत्री के कर-कमलों से होने के उपरान्त व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु रूट नं0 02 की मशाल रैली 11 मई 2023 को सायंकाल नगर में प्रवेश की। 


          शासन की मंशा के अनुरूप नगर भ्रमण के कार्यक्रम को जनपद की प्राचीन धरोहर शाही किला से प्रारम्भ किया गया। शाही किला में सामान्य दिनों की भांति मशाल रैली के प्रतिभागियों के अतिरिक्त हजारों की संख्या प्रातःकाल स्वास्थ्य लाभ करने वाली जनता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुई।
             मशाल रैली के कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्रीड़ा अधिकारी ने उपस्थित सभी अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। स्वागत के क्रम में क्रीड़ा अधिकारी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अवगत कराया कि भारत सरकार के खेलो इण्डिया योजना के पांच स्तम्भों में से एक स्तम्भ खेल प्रतियोगिता एवं प्रतिभा विकास के तहत, खेलो इण्डिया यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन हो रहा है। अब तक हुए सभी यूनिवर्सिटी खेलो में सबसे ज्यादा कुल 4754 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे जिसमें 200 विश्वविद्यालयों की टीम प्रतिभाग करेगी। इसके आयोजन में 951 सहायक कार्मिक, 1500 स्वयंसेवी लगेंगे। प्रतियोगिता 21 खेलों में आयोजित की जायेगी, प्रतियोगिता का आयोजन 10 दिनों तक चलता रहेगा। प्रदेश के 4 शहरों-लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर व नोयडा के कुल 14 स्थानों तथा दिल्ली के कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में आयोजित होगा। जनपद के पूर्वांचल विश्वविद्यालय से कुल 61 खिलाड़ी कुश्ती, बैडमिन्टन, हॉकी, कबड्डी, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन आदि खेलों में भाग लेंगे।
              तदोपरान्त जिलाधिकारी महोदय ने अपने सम्बोधन में कहा कि सरकार की मंशा अनुरूप खेल गतिविधियों के आयोजन में पूरा सहयोग प्रदान कर सकुशल सम्पन्न कराया जायेगा इसमें किसी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं आने दिया जायेगा। प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी यथा सम्भव सहयोग प्रदान किया जायेगा। इसके उपरान्त गुरैनी प्राथमिक विद्यालय की बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। तदोपरान्त रिमोट कन्ट्रोल द्वारा ’’थीम सांग’’ का एल0ई0डी0 स्क्रीन पर प्रसारण किया गया। इसके बाद रैली टीम के लीडर हरिओम ने जनपद के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अन्तर्राष्ट्रीय तलवारबाजी खिलाड़ी सोमेष गुप्ता को मशाल सौंपी। इसके बाद सभी मशाल वाहक अपने-अपने निर्धारित प्वाइन्ट पर पहुॅच गये। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा शाही किला में स्थित प्वाइन्ट 0 के पास पहुॅचे वहां जनपद के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व कर रहे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सोमेश गुप्ता ने जिलाधिकारी  को रैली के शुभारम्भ हेतु मशाल सौंप दिया जिसे हरी झण्डी दिखाकर पुलिस अधीक्षक ने रवाना किया। आगे चलकर जिलाधिकारी ने मशाल को डा0 अजय पाल को सौंपी, डॉ0 अजय पाल ने बृजेश कुमार को बृजेश कुमार ने बी0बी0 सिंह को बी0बी0 सिंह ने आर0डी0यादव को आर0डी0 यादव ने को शैलेश कुमार सिंह को श्री सिंह ने सी0ओ0 सिटी कुलदीप गुप्ता को तथा कुलदीप गुप्ता ने राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त रणजीत सिंह को मशाल सौंपी।
               इसी के मध्य अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लक्ष्मण यादव, नम्रता यादव ने भी अपने निर्धारित स्थान से अगले स्थान तक मशाल तक पहुॅचाया। इस रैली में खेल संघ से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक, अधिवक्ता व अन्य अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। रैली शाही किला से चलने के बाद चहारसू चौराहा, ओलन्दगंज, जेसीज चौराहा, वाजिदपुर होते हुए पुलिस लाइन में जाकर समाप्त हो गयी। जहां उपस्थित प्रतिभागियों तथा रैली में चल रहे खिलाड़ियों को जलपान कराया गया। इसके उपरान्त रैली जनक कुमारी इण्टर कालेज पहॅुची जहां विद्यार्थियों के मध्य मशाल को घुमाया गया। इस कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी ने खेलो इण्डिया गेम्स व उसके मशाल के विषय में विद्यार्थियों को बताते हुए खेलने हेतु प्रेरित किया।
  उस कार्यक्रम के बाद मशाल रैली राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय अटाला में पहॅुची। जहां विद्यार्थियों के साथ-साथ अध्यापक/अध्यापिकाओं तथा प्राचार्य ने रैली का भव्य स्वागत किया। उसके बाद रैली मो0 हसन इण्टर कालेज परिसर में पहॅुची जहां सामूहिक रूप से डिग्री कॉलेज तथा इण्टर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ क्रिकेट, बास्केटबाल व अन्य खेल के खिलाड़ी अपने-अपने खेल पोशाक में उपस्थित होकर रैली का जोरदार स्वागत किये एवं भारत माता का जयघोष भी किया। विद्यालय के प्रबन्धक श्री अब्दुल कादिर ने सभी से अपील किया कि सभी को ,खेलों में भाग लेना चाहिए। मो0 हसन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मशाल मॉ दुर्गा जी सीनियर सेकेण्डरी विद्यालय में पहॅुची जहां विद्यार्थियों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। आर.जे.सी.एम. के विद्यार्थियों ने मशाल रैली का रास्ता रोककर भव्य स्वागत किया। सबसे ज्यादा बच्चों ने रैली वाहन के साथ मशाल लेकर फोटो खिचवाने में उत्साह दिखाया। वहां विद्यार्थियों को खेलो के महत्व के विषय में बताया गया। सहाना इण्टरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने भी रैली रोककर रैली के प्रतिभागियों के साथ फोटो खिचवाया। उसके बाद रैली पूर्वांचल विश्वविद्यालय पहॅुची, रैली के उपलक्ष्य में आयोजित व्याख्यान माला के मुख्य अतिथि संजय कुमार राय ने रैली का स्वागत पुष्प वर्षा के माध्यम से किया।
             तदोपरान्त विश्वविद्यालय के सभागार में रैली व खेल के ऊपर आयोजित व्याख्यानमाला प्रारम्भ हुई जिसके दौरान क्रीड़ा अधिकारी ने काल-परिस्थतियों के अनुसार शारीरिक शिक्षा में होने वाले अन्तर से अवगत कराया। जिसमें विश्वविद्यालय के रजनीश सिंह, राजेश सिंह, अजय दूबे, रजनीश भाष्कर, बी0एन0 सिंह ने मुख्य रूप से भाग लिया। उसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के उपरान्त रैली टी0डी0कालेज रवाना हो गयी। टी0डी0कालेज में आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्या के बाद मशाल रैली बदलापुर, सिंगरामऊ, ढकवा मोड़ होते हुए प्रतापगढ़ की सीमा में प्रवेश की।

Related

जौनपुर 1797039254279207494

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item