जानिए प्रेक्षक से कब मिल सकते है प्रत्याशी

 जौनपुर। नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के मद्देनजर चुनाव प्रेक्षक मनोज कुमार सिंह ने जनपद के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया साथ ही स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। 

              जनपद में निकाय चुनाव के लिए प्रथम चरण में आगामी 04 मई 2023 को मतदान होगा इसकी तैयारियों के मद्देनजर प्रेक्षक ने भीमराव अंबेडकर जूनियर हाई स्कूल, आदर्श कन्या इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय खेतासराय, रामेश्वर प्रसाद साहू बालिका इंटर कॉलेज शाहगंज, सल्तनत पी0जी0 कॉलेज एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय श्री कृष्ण नगर बदलापुर, प्राथमिक विद्यालय भलुवाई बदलापुर में पहुंचकर मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात की और शिकायतों के सम्बन्ध में जनसुनवाई की।
                उन्होंने स्ट्रांग रूम व बूथों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था देखी। उन्होंने बूथों पर प्रकाश, पेयजल व साफ-सफाई की व्यवस्था कराने के लिए सम्बंधित को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग की मंशा के अनुरूप ही मतदान व मतगणना को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाएगा।
               इस दौरान संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी लेने के साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त कराने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
  अपर आयुक्त वाराणसी मण्डल वाराणसी  मनोज कुमार सिंह  प्रेक्षक लाइन बाजार स्थित लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के गंगा सूट में रुके हुए है।
                  प्रेक्षक महोदय के अवस्थान स्थल का दूरभाष सं0 5452-261926 एवं मोबाइल नम्बर 9559229255 है। आम जनमानस, राजनैतिक दल के प्रत्याशी प्रेक्षक  से 04 बजे से 06 बजे तक मिल सकते है। किसी प्रकार की समस्या होंने पर उपरोक्त मोबाइल नंबर पर कालिंग और व्हाट्सएप के माध्यम से अवगत करा सकते है।
                                         

Related

जौनपुर 1542459796515839294

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item