यामिनी सिंह बनी अटेवा जौनपुर महिला मोर्चा की अध्यक्ष

जौनपुर : अटेवा पेंशन बचाओ मंच की बैठक मंगलवार को शिक्षक सदन बदलापुर में  आयोजित हुई जिसमें सर्वसम्मति से यामिनी सिंह को अटेवा पेंशन बचाओ मंच जौनपुर की महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष चुना गया।

           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अटेवा के क्रांति दूत प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय ने यामिनी सिंह और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए आगामी आंदोलनो में अपनी सार्थकता को साबित करने के लिए उत्साहित करने के साथ साथ शुभकामनाएं भी प्रेषित किया। जिला संयोजक चन्दन सिंह ने प्रदेश उपाध्यक्ष सतेन्द्र राय को पेंशन रथयात्रा में उनके योगदान को नमन करते हुए उनका स्वागत किया। महिला मोर्चा के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए जिला संयोजक ने 30 जुलाई को प्रदेश महिला मोर्चा सम्मेलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आवाह्न किया। 
कार्यक्रम को मुख्य रूप से डॉ राजेश उपाध्याय, लाल रत्नाकर, विनय वर्मा, डॉ यामिनी सिंह एवं प्रधानाचार्य नीरज यादव ने सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष टी.यन.यादव, जिला मीडिया प्रभारी नन्द लाल पुष्पक, अटेवा मड़ियाहूं अध्यक्ष अरविन्द यादव विजय प्रताप सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय सिंह, राकेश पाल, डॉ ओ.पी. गुप्ता, राज भारत, सुधीर सिंह, रामप्रकाश यादव, डॉ विभा शुक्ला, रानी सिंह, सुनील मिश्रा, ममता सिंह, रेखा, नमिता, तहसील संयोजक बदलापुर डॉ विश्वनाथ सिंह एवं सैकड़ों शिक्षक, शिक्षिका एवं कर्मचारी  उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता   जिला संयोजक चन्दन सिंह ने तथा संचालन  अटेवा बदलापुर अध्यक्ष डॉ संतोष सिंह ने किया ने किया।

Related

जौनपुर 5710471805452632268

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item