गांवों-कस्बों से जलाभिषेक के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

मछलीशहर : तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों कस्बों और बाजारों से गुरुवार को कांवरियों का जत्था रवाना हुआ, जिसमें डी जे की धुन पर कांवरियों को परिवार वालों ने नाचते गाते हुए विदा किया। तहसील क्षेत्र के गांवों छोटी-बड़ी बाजारों तथा मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर कस्बे से कांवरियों का जत्था गंगा जल लेने के लिए प्रयागराज को रवाना हुआ जो  शुक्रवार को भी जारी रहेगा। ग्रामीण इलाकों में युवा दस- बीस, सौ-पचास का समूह बनाकर डीजे की धुन पर नाचते गाते और हर हर महादेव का जयघोष करते हुए स्थानीय देवालय पर पूजन अर्चन कर  आशीर्वाद लेकर जल भरने हेतु रवाना हुए। जंघई-मछलीशहर मार्ग से जंघई रेलवे स्टेशन की ओर छोटे- बड़े समूहों में कांवरियों के कई जत्थे गुरुवार को जाते हुए देखा गया।यह विकास खंड मछलीशहर के गांव बामी के कांवरियों का जत्था है जहां जलाभिषेक के लिए जाने वाले शिव भक्तों ने बताया कि वह जंघई स्टेशन से ट्रेन से गुरुवार की शाम प्रयागराज जायेंगे जहां से वे शुक्रवार को जल लेकर पैदल गौरी शंकर धाम सुजानगंज पर शनिवार की भोर में आयेंगे और जलाभिषेक करेंगे।

बताते चलें कि कांवड़ यात्री सावन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अर्थात सावन शिवरात्रि के दिन भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं माना जाता है कि इस विशेष तिथि को भगवान शिव का जलाभिषेक करने से साधक की मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं।इस वर्ष सावन शिवरात्रि 15 जुलाई, शनिवार को पड़ रही है इस दिन कांवड़ यात्री जलाभिषेक करेंगे तथा इसी दिन श्रद्धालु सावन शिवरात्रि व्रत भी रखेंगे।

Related

जौनपुर 5313738605284411086

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item