ठगी के शिकार होने पर तत्काल 1930 पर सम्पर्क करें: ओम प्रकाश जायसवाल

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर व साइबर क्राइम नोडल अधिकारी बृजेश कुमार के निर्देशन व पर्यवेक्षण में साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा माह जुलाई व अगस्त में साइबर ठगी के शिकार हुए कुल 16 व्यक्तियों के खाते में 8 लाख 29 हजार 870 रूपया की धनराशि वापस करायी गयी।

विभागीय जानकारी के अनुसार अंकित निषाद केराकत का 15000, मो0 एहसान खान कोतवाली का 25000, स्वतंत्र कुमार जलालपुर का 2165, सरस्वती देवी मछलीशहर का 37950, सन्दीप गुप्ता बक्सा का 40000, गौरव यादव सिकरारा का 10000, प्रमोद यादव मडियाहूँ का 10000, सुपर नाज ट्रेडर्स शाहगंज का 432590, कृष्णा विश्वकर्मा कोतवाली का 12000, सच्चिदानन्द मौर्या मछलीशहर का 5000, शैलेन्द्र कुमार चन्दवक का 15000, अनुज कुमार मछलीशहर का 65000, रोहित सिंह का चन्दवक 15000, जितेन्द्र सिंह यादव सुजानगंज का 51165, ओम दत्त तेजी बाजार का 80000, इन्द्रजीत सरोज मीरगंजका 4000 रूपया कराया गया।
पैसा वापस कराने वाली साइबर टीम में मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल साइबर सेल के अलावा का0 संग्राम सिंह यादव साइबर सेल का0 सत्यम गुप्ता, का0 चन्दन यादव, का0 सुगम साइबर सेल शामिल रहे।
इस बाबत मुख्य आरक्षी ओपी जायसवाल ने बताया कि यदि किसी के साथ कोई साइबर ठगी होती है तो तत्काल 1930 पर सम्पर्क करें या पुलिस लाइन जौनपुर में स्थित साइबर थाना पर सम्पर्क करें।

Related

जौनपुर 5013811043543805450

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item