चंद्रयान-3 की सफलता पर ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने बाटी मिठाइयां

जलालपुर। चन्द्रमा पर चंद्रयान-3  की  सफल लैंडिंग पर गुरुवार को ओमेगा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने पराऊगंज बाजार में राहगीरों एंव व्यपारियो में मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया।

छातीडीह गांव में स्थित ओमेगा पब्लिक स्कूल  के चैयरमैन पंकज भूषण मिश्रा के नेतृत्व में सैकडों की संख्या में विद्यालय के बच्चों ने चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर काफी उत्साह के साथ रैली निकाली। रैली के दौरान विद्यालय की छात्राओं निर्मला सिंह, नम्रता वर्मा, अंजली यादव,रुचि यादव एवं कशिश विश्वकर्मा की टोली ने स्वरचित 'चंद्रयान मिशन सफल' बधाई गीत गाकर इसरो के उन महान वैज्ञानिकों को जिनकी वजह से यह खुशी प्राप्त हुई बधाई दी ।इस दौरान बच्चों ने  भारत मात की जय, हिन्दुस्तान जिंदाबाद का जमकर नारा लगाते हुए पराऊगंज कस्बे में मिठाई बांटी।

Related

जौनपुर 6176133974179032620

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item