मानवी मिश्र व स्नेहा ग्रुप ने मारी बाजी

 

सिकरारा (जौनपुर) : छात्राओं में छिपी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से मां शारदा इंटरमीडिएट बालिका विद्यालय खानापट्टी में बुधवार को मेहंदी रचाओ व राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेहंदी प्रतियोगिता मे मानवी मिश्रा ने तो राखी बनाओ प्रतियोगिता मे स्नेहा ग्रुप ने बाजी मारी। मेंहदी प्रतियोगिता मे अरेबियन व दुल्हन डिजाइन की धूम रही। 

मेहंदी प्रतियोगिता मे सत्तर छात्राओ की जोड़ी ने भाग लिया। सहयोगी छात्राओ के हाथों पर एक से बढ़कर एक डिजाइन बनाकर भावविभोर कर दिया। प्रतियोगिता मे रौनक़ परवीन दूसरे, गुंजा मौर्या तीसरे, मुस्कान यादव चौथे व श्रेया यादव पांचवे स्थान पर रही। छात्राओं द्वारा सहयोगी छात्राओं के हाथों पर बनाए गए डिजाइन को अभिभावकों ने भी सराहा। राखी बनाओ प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में जानवी ग्रुप दूसरे, अनन्या ग्रुप तीसरे, सत्यम विश्वकर्मा चौथे व अंशिका उपाध्याय ग्रुप पांचवाँ स्थान हासिल किया। 

विद्यालय के प्रबंधक जगदीश नारायण सिंह  व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य शरद कुमार सिंह ने आभार जताया। निर्णायको मे कविता सिंह, रामचंद्र सिंह, अर्चना सिंह, दामिनी सिंह प्रमुख थी। इस अवसर पर रामचंद्र सिंह, सुशील कुमार सिंह, श्रवण यादव, दिलीप सिंह, अजय जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, राहुल यादव, सौरभ सिंह, प्रवीण सिंह, विवेक मिश्र, कार्तिकेय प्रजापति, अतुल गौड़, अंजनी उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, यशवंत यादव ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Related

डाक्टर 4086470463831445888

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item