उमेश चन्द्र अध्यक्ष व डा. रामसूरत चुने गये महामंत्री

 जौनपुर। पुरानी बाजार भरत मिलाप समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक अध्यक्ष उमेश चन्द्र गुप्ता के निवास स्थान पर हुई जहां सर्वसम्मति से उमेश चन्द्र गुप्ता को अध्यक्ष डा. रामसूरत मौर्या को महामंत्री चुना गया। साथ ही वरिष्ठ उपाध्यक्ष रत्नाकर श्रीवास्तव, मंजू शास्त्री, जगदीश प्रसाद मौर्य बनाये गये। उपाध्यक्ष नरसिंह मौर्य, मनीष गुप्ता, राघवेन्द्र दुबे, दिनेश गुप्ता, अनूप यादव, सह महामंत्री विक्की साहू, मंत्री अंकित प्रजापति, चन्दन साहू, दीपक विवेक मौर्य, आय व्यय निरीक्षक अमरनाथ उपाध्याय, कोषाध्यक्ष रतन साहू, व्यवस्था प्रमुख महेश साहू, प्रखर साहू, सोनू साहू, जय प्रकाश यादव बनाये गये। इसी क्रम में मंच निर्देशक राजदेव यादव और गौरव श्रीवास्तव चुने गये तथा प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी अमन गुप्ता, विष्णु साहू, सुजीत साहू, विवेक मौर्य, इन्द्रजीत प्रजापति को दी गयी तो सूचना प्रमुख कपिल चतुर्वेदी, संदीप यादव चुने गये। इसके अलावा 31 सदस्यीय कमेटी का भी गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षकता मंजू शास्त्री एवं संचालन राघवेन्द्र दुबे ने किया।

Related

जौनपुर 4904934460352964245

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item