मंत्रोच्चारण के साथ हुई मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

 जौनपुर। नगर के गूलरघाट स्थित श्रीराम-जानकी मठ पर शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही एक सप्ताह से चल रहे शिवपुराण अमर कथा तथा सात दिवसीय मूर्ति स्थापना समारोह का समापन हुआ। अंतिम दिन जहां श्रद्घालुओं ने भगवान भोलेनाथ के माहात्म्य का श्रद्धा पूर्वक श्रवण किया वहीं भण्डारे में प्रसाद के लिए भारी भीड़ उमड़ी। मठ के महंत रामप्रीति मिश्र फलहारी महाराज ने बताया कि  जलाधिवास, पुष्पाधिवास, अन्नाधिवास, फलाधिवास, वस्त्राधिवास आदि के पश्चात अभिषेक व षोड्शोपचार पूजन सहित वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ राधा-कृष्ण मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई गई। विधि-विधान से मूर्तियों की स्थापना के पश्चात आहुतियां देकर यज्ञ सम्पन्न कराया गया। यज्ञ पूर्णाहुति के बाद महाआरती व महाप्रसाद का भोग लगाकर श्रद्घालुओं में वितरित किया गया। इस दौरान पूरा क्षेत्र श्रद्घा व भक्ति से ओत-प्रोत रहा। दिनभर चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्घालु जन मौजूद रहे।


मूर्ति स्थापना के बाद भण्डारे का आयोजन

वेद मंत्रों से मूर्तियों को प्राण प्रतिष्ठित करने के बाद भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भण्डारे के प्रसाद के लिए देर रात तक भक्तों की कतार लगी रही। वृंदावन धाम से आये परम श्रद्घेय व्यास रमाकान्त रामानुज त्रिपाठी द्वारा शिव पुराण कथा में भगवान शिव की भक्ति व महिमा का वर्णन सुनकर श्रद्घालुजन निहाल हो गये।

Related

जौनपुर 885915587907920619

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item