शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज

जौनपुर। मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने विधवा के साथ दुष्कर्म एवं अप्राकृतिक करने के मामले में एक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

मालूम हो कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराए पर रह रही महिला के पति का देहांत होने के बाद विधवा होने के नाते ससुराल के लोग उसे घर से हटा दिये। महिला अपने 3 बच्चों के साथ किराए का मकान लेकर रह रही थी। उसी समय उसे अपने पति के मौत का एक्सीडेंट क्लेम के 6 लाख रुपए मिले थे। इस समय उसके दूरी रिश्ते में पडने व्यक्ति से उसका परिचय हो गया जिसके कारण वह उसके किराए के मकान पर आता—जाता रहा। इसी बीच उक्त व्यक्ति ने उससे शादी करने का अपना प्रस्ताव रखा। शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ न जाए संबंध बनाना चाहा लेकिन पति के कुछ ही दिन देहांत के हुए थे। महिला इस बात से इंकार करती रही। इसी बीच उक्त व्यक्ति पैसे की जरूरत बताकर महिला से धीरे—धीरे करके 5 लाख रूपये ले लिया। महिला के साथ शारीरिक संबंध जबरदस्ती बनाने लगा। साथ ही उसे प्रताड़ित भी करने लगा। जबरदस्ती शादी का झांसा देकर संबंध बनाना और धोखाधड़ी करके उसे नगदी रुपए ले लेने के मामले में न्यायालय में दिए गए प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने राकेश सिंह पुत्र स्व. रामपाल सिंह निवासी जरूर थाना सरायख्वाजा के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन करने में जुड़ गई है।

Related

जौनपुर 4496795263746292787

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item