कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना: विनोद जायसवाल

देवघर (झारखण्ड)। ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति प्रत्येक वर्ष सावन माह में पूरी टीम के साथ कांवरिया पथ स्थित ठनठनियां धर्मशाला में कांवरियों की सेवा करती है। साथ ही दर्जनों शिविरों के माध्यम से शिवभक्तों की सेवा की जाती है।

बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति पिछले 32 वर्षों से श्रावणी मेला के दौरान कांवरिया पथ नावाडीह में शिविर लगाकर नि:शुल्क भोजन, फलाहार, चाय, शिकंजी, गरम पानी, चिकित्सा, विश्राम, शौचालय, स्नान आदि की व्यवस्था करती है। शिविर के कार्यकारिणी अध्यक्ष अरूण कुमार जायसवाल ने बताया कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति द्वारा आयोजित शिविर का रूप विशाल हो गया है। प्रतिदिन सैकड़ों कांवरिया यहां विश्राम करते हैं। संघ के मंत्री विनोद जायसवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जायसवाल, दीनानाथ जायसवाल, भोला गौड़ सहित तमाम लोग सेवा में जुटे रहते हैं।
बातचीत के दौरान मंत्री विनोद जायसवाल ने बताया कि कांवरिया पथ पर शिविर के माध्यम से कांवरियों की सेवा की जाती है। सेवा के साथ-साथ पर्यावरण के प्रति शिवभक्तों को जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिव व वृक्ष एक समान हैं। जिस प्रकार शिव ने संसार को बचाने के लिये जहर पिया। उसी तरह वृक्ष ऑक्सीजन देकर कार्बन डाई आक्साइड ग्रहण करती है। कांवरियों की सेवा ही ईश्वर की आराधना है। इससे पराभूत होकर सेवा समिति द्वारा हर वर्ष शिविर लगाया जा रहा है। दीनानाथ जायसवाल ने बताया कि पिछले 32 वर्षों से ठनठनिया जनसेवा संघ द्वारा शिविर लगाया जा रहा है और कांवरियों को नि:शुल्क भोजन, चाय, नींबू पानी, गरम पानी, शिकंजी, फलाहार आदि दिया जाता है तथा उनके ठहरने के लिए भी उत्तम व्यवस्था है।
बता दें कि ठनठनियां जनसेवा संघ मेला समिति का प्रधान कार्यालय 223, विधान सारणी, कोलकाता में स्थित है। इनके साथ सहयोगी संस्था के रूप में ओम भोलेनाथ कांवरिया सेवा समिति रायपुर, छत्तीसगढ़ कांवरियों की सेवा में लगी रहती है।

Related

जौनपुर 4603400292240023469

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item