राजू गुरु को दी गई श्रद्धांजलि

 जौनपुर: श्री रासमंडल दूर्गा पूजनोत्सव समिति, जौनपुर में संस्था परिवार के पूजा निर्देशक एवं नगर के प्रकांड विद्वान, कर्मकांडी पंडित राजनारायण शुक्ल (राजू गुरु) का एक लंबी बीमारी के कारण दिनांक 28 जुलाई 2023, दिन शुक्रवार को निधन हो गया था। जिनके निधन पर संस्था परिवार द्वारा  रविवार को एक शोक श्रद्धांजलि श्री जगन्नाथ धाम जौनपुर में हुई। 

जिसमें संस्था परिवार एवं क्षेत्र के लोगो द्वारा उनके चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई एवं उनकी पुण्य आत्म की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया गया। अरुण मिश्रा एवं आशुतोष मिश्र द्वारा शांति पाठ किया गया।
श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगो ने उनके साथ जुड़ी अपनी अपनी स्मृतियों और उनके संस्मरणों को साझा किया। उनके निधन से हुई क्षति से संस्था परिवार और क्षेत्र वासियों की अपूर्णीय क्षति हुई है।

इस सभा में डॉ० रिपुदमन सिंह यादव, अनिल अस्थाना, नीरज श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, महेश जायसवाल, स्वयं यादव, सौरभ यादव, अध्यक्ष, संदीप श्रीवास्तव, सरदार नमनदीप सिंह, अभिनव गुप्ता, आलोक वर्मा, गौरव यादव, महेंद्र सिंह, राकेश शुक्ला, सचिन, शिवम कन्नौजिया, आशुतोष मिश्र, मनोज मिश्र, नीरज उपाध्याय, किशोर ओझा, प्रथमेश शुक्ला, तन्मय, प्रशांत, परितोष उपाध्याय उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 7612801237265588648

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item