डा. रत्नप्पा जयन्ती मनाने को लेकर हुई बैठक

जौनपुर। नगर के ढालगर टोला स्थित गौशाला में डॉ. रत्नप्पा कुम्भार की जयंती को लेकर प्रजापति समाज की बैठक बैंक के पूर्व प्रबंधक सुनील प्रजापति की अध्यक्षता में हुई जहां विभिन्न संगठन के पदाधिकारी सहित समाज के वरिष्ठ समाजसेवी एकत्र हुए। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति द्वारा आयोजित रत्नप्पा कुम्भार की जयंती 15 सितंबर को धूमधाम से मनाई जायेगी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति, शिक्षक राजेंद्र प्रजापति, महाराजा दक्ष प्रजापति संघर्ष समिति अध्यक्ष विजय प्रजापति, प्रजापति महासभा जौनपुर से संरक्षक हीरा लाल आजाद, अध्यक्ष सुरेंद्र प्रजापति, चक्रदूत प्रजापति समाज से संस्थापक महेन्द्र प्रजापति, अध्यक्ष राहुल प्रजापति, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, संगठन मंत्री डॉ. संजीव प्रजापति, सदस्य सावन प्रजापति, भाजपा ओबीसी जिला महामंत्री प्रमोद प्रजापति, सभासद बसंत प्रजापति, लौटन प्रजापति, कैलाश नाथ प्रजापति, सुनील गुप्ता, जिलाजीत प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 6507333422071272954

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item