भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है : सपा

 जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निर्देश पर लोकतंत्र एवं संविधान बचाओ साईकिल यात्रा आज से शुरू हो गई। यह यात्रा  सभी विधानसभा क्षेत्र में विवेक यादव के नेतृत्व में साईकिल यात्रा मुँगराबादशाहपुर के सुजनीडीह चौराहा से निवर्तमान डां अवधनाथ पाल एवं विधायक पंकज पटेल ने झंडा दिखाकर यात्रा प्रारम्भ किया। स्वयं साईकिल चलाकर साईकिल यात्रियों को संबोधित करते हुए कहा  कि देश परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों और फैसलों से किसान, नौजवान, मजदूर और गरीब नाराज और दुःखी हैं। भाजपा ने गरीबों की उम्मीदों को तोड़ा है। भाजपा गरीबों को गुलाम बनाये रखना चाहती है। 

    कहा कि भाजपा सरकार के पास बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का कोई जवाब नहीं है। सरकार महंगाई बढ़ाकर दस साल से जनता की जेब काट रही है पूरे देश की जनता को लूटा। अब चुनाव सामने देखकर गैस सिलेण्डर की कीमतों में सिर्फ 200 रुपये की है। डीजल-पेट्रोल समेत खाने पीने की चीजें तेल और दाल की कीमतों में महंगाई आसमान पर है यह सरकार मध्यम वर्ग और गरीबों की जेब काट कर पूंजीपतियों की तिजोरी भर रही है। गरीबों को धोखा दे रही है।
     कहा कि भाजपा सरकार ने जनता से झूठे वादे किये हैं। आज पढ़े-लिखे नौजवानों के हाथ में नौकरी और रोजगार नहीं है।भाजपा सरकार बेरोजगारी पर झूठे आंकड़े देती है।
  कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। गरीबों के लिए दवा, इलाज का इंतजाम नहीं है। अस्पतालों में दवायें और अन्य सुविधाएं नहीं है। मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ता है। सरकार ने एक भी सरकारी अस्पताल नहीं बनाया। समाजवादी सरकार में चलाई गई एम्बुलेंस सेवा बर्बाद कर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन हत्या, लूट, छेड़खानी की घटनाएं हो रही है। अपराधियों और दबंगों कानून का डर नहीं है। अपराधी घरों में घुसकर हत्यायें कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की इतनी खराब स्थिति पहले कभी नहीं थी। कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र, संविधान को खत्म कर रही है।  
 इस साईकिल यात्रा के माध्यम से जनता को सरकार का अन्याय बताया जायेगा   यात्रा मे मुख्य रूप अंखड प्रताप यादव राहुल त्रिपाठी, राममूर्ति सरोज इर्शाद मंसूरी, रामलाल पाल, राम इकबाल यादव,प्रवीण सरोज,पंकज मिश्रा,उमाशंकर चौरसिया शैलेंद्र साहू मेवालाल गौतम, भारत यादव, राजेंद्र यादव योगेंद्र यादव अनील दूबे,नितिन सैफई, अशोक यादव,लालचंद यादव, अखिलेश आदि लोग उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 4419392661559687713

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item