हर घर से मिट्टी संग्रहण के लिए निकाली गई कलश यात्रा

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी स्थित कम्पोजिट विद्यालय परिसर से रविवार को हर घर से मिट्टी संग्रहण के संकल्प के साथ कलश यात्रा निकाली गई। लोकसभा मछलीशहर के भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा ग्रामीणों की उपस्थिति में कलश पर फूल-माला चढ़ाकर ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने मिट्टी दान किया तत्पश्चात उपस्थित लोगों ने भी बारी-बारी से कलश में मिट्टी दान किया। उपस्थित लोगों को मीरगंज के मण्डल महामंत्री महेश तिवारी ने पंच प्रण शपथ दिलाकर मिट्टी गीत-चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है..... का वाचन कराया। परिसर में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए मछलीशहर के जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृभूमि की आजादी और उसकी रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इससे युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल होगी। सम्बोधन के पश्चात लोगों का हुजूम गाजे- बाजे के साथ भारत माता का जयकारा लगाते हुए ग्रामीणों के घर- घर जाकर मिट्टी संग्रहण का कार्य किया।

मिट्टी संग्रहण के इस कार्यक्रम में भाजपा के पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष शैलेश गिरी, प्रधान पति शैलेंद्र सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी ज्ञान प्रकाश यादव, संजीव सिंह,  कार्यक्रम प्रभारी सुरेश सिंह राणा, सेक्टर प्रभारी अवधेश तिवारी एवं श्यामलाल पाल, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनीता पाल,बूथ अध्यक्ष राकेश सिंह एवं अमित तिवारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मीरा सिंह एवं सुमन सिंह, पंचायत सहायक कनक सिंह तथा रोजगार सेवक संगीता देवी सहित गांव के वरिष्ठ नागरिक और बच्चे उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6685202595661229585

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item