बरसठी के थानेदार ने सब्जी विक्रेता व बेटी को पीटा, भूमि कब्जा कराने का आरोप

जौनपुर: बरसठी के आलमगंज बाजार में  शुक्रवार की रात आठ बजे थानाध्यक्ष व उनके हमराही सिपाहियों पर  सब्जी विक्रेता जमील व उसकी पुत्री की पिटाई करने और सब्जियां फेंकने और पुलिस पर जमीन कब्जा कराने का आरोप लगाया गया है। बस्ती के लोगों के प्रतिरोध करने पर पुलिस ने उनकी भी पिटाई की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालांकि सीओ मड़ियाहूं ने पुलिस पर लगाये आरोपों को असत्य व बेबुनियाद बताया है। 

जमील व सिकंदर के बीच भूमि विवाद चला आ रहा है। मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है। जमील का आरोप है कि विपक्षी को विवादित भूमि पर कब्जा कराने हमराहियों के साथ आए थानाध्यक्ष गोविंददेव मिश्र ने उसे, उसकी पुत्री व परिवार की अन्य महिलाओं को जमकर पीटा। प्रतिरोध करने पर बस्ती के लोगों की भी पिटाई की। दुकान में रखी सब्जियां बाहर फेंक दिया। पूरी घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया में तेजी से प्रसारित हो रहा है। पीड़ित परिवार व बाजारवासी न्याय की गुहार लगाने शनिवार को सीओ मड़ियाहूं के पास गए हैं। पुलिस की ऐसी कार्यप्रणाली से लोगों में भारी आक्रोश है।

Related

जौनपुर 7077901352565212322

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item