महिलाओं, बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस 24 घंटे तत्तपर : चंदन राय

खेतासराय (जौनपुर)। एसपी डॉ अजय पाल शर्मा के निर्देशन में शनिवार को खेतासराय पुलिस टीम ने महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए बड़े पैमाने पर अभियान  चलाते हुए आम लोगों को जागरूक किया।

खेतासराय थानाध्यक्ष चंदन राय की अगुआई में  मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के सभी प्रमुख विद्यालयों में छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूक किया गया।

महिला आरक्षी अंतिमा सिंह, प्रीति मिश्रा ने श्री राम इंटर कॉलेज बरंगी, पूर्व माध्यमिक विद्यालय मानीकला में मौजूद विद्यालय की छात्राओं, पास पड़ोस की महिलाओं को संबोधित करते हुए बताया कि महिलाओं बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार पूरी तरह से सख्त है। कहा  किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करने अथवा किसी अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर पुलिस की तत्काल मदद लेनी चाहिए। 

इसके लिये 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकते हैं।

उन्होंने बेटियों को भरोसा दिया कि पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है। जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं। 

वहाँ जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। 

उपनिरीक्षक गुलाबचंद यादव ने सबसे सहयोग के लिए आह्वान किया। इस मौके पर महिला आरक्षी रीना देवी, प्रीति मिश्रा, अंतिमा सिंह, सुनैना, राखी अन्य मौजूद रहें।

*मनचलों की अब खैर नही : शुभम तोदी*

खेतासराय।  मिशन शक्ति अभियान फेज 04 के तहत शाहगंज में सीओ शाहगंज शुभम तोदी और प्रभारी निरीक्षक शाहगंज व शक्ति दीदी टीम के द्वारा छात्राओं को लैंगिक समानता, हिंसा की रोकथाम एवं पीड़िता को सामाजिक प्रतिष्ठा दिलाने के संबंध में जागरूक किया गया व मिशन शक्ति के तहत नारी सुरक्षा नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, पुलिस आपातकालीन नंबर 112, स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर 102, एम्बुलेंस नंबर 108, एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930, फायर सर्विस नंबर 101 बारे मे जानकारी दी गई।

Related

डाक्टर 2550065585828338627

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item