पुलिस ने गांजा के साथ दो युवकों को किया गिरफ्तार

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा अलग—अलग स्थान से दो युवकों को लगभग ढाई किलो गांजे के साथ गिरफ्तार करने की घटना प्रकाश में आई है। जानकारी के अनुसार सरायमोहिउद्दीनपुर में उपनिरीक्षक नौशाद अहमद अपने हमराहियों के साथ सरायमोहिउद्दीनपुर निवासी असकरन गुप्ता को 1 किलो 2 सौ ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया। वहीं उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह मय हमराह द्वारा पट्टीनरेन्द्रपुर निवासी आकाश खान पुत्र सब्बीर खान को 1 किलो 3 सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

जौनपुर 4156780379732135283

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item