निशाकांत द्विवेदी अध्यक्ष, अमित गुप्ता चुने गए महासचिव

 जौनपुर। श्री देव दीपावली समिति, प्रतिमा विर्सजन घाट, नखास, जौनपुर की आम सभा की बैठक रविवार  को सुबह 11 बजे प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर, प्रतिमा विर्सजन घाट, नखास, पर अध्यक्ष नीतिश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 

बैठक में सत्र 2023-24 के नयी प्रबन्धकारिणी का चयन संरक्षक मंडल के सदस्य  महेन्द्र देव विक्रम, निखिलेश सिंह, शशांक सिंह रानू आचार्य रजनीकान्त द्विवेदी, मोती लाल यादव, मनीष देव ,  विजय सिंह बागी  के द्वारा सर्वसम्मति से निशाकांत द्विवेदी  को  सत्र 2023-24 का अध्यक्ष, अमित गुप्ता महासचिव एवं चंदन यादव को कोषाध्यक्ष पद पर चयन करते हुए आगामी भव्य देव दीपावली महोत्सव के आयोजन की शुभकामनाऐं एवं आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु मार्गदर्शन दिया और कार्यक्रम को विराट एवं भव्य रूप देने में सम्पूर्ण सहयोग की बात कही।

नवयचनित अध्यक्ष  निशा कांत द्विवेदी ने कार्यक्रम को भव्यतम बनाने की बात कही। बैठक में अवनींद्र तिवारी सर्वेश यादव, राजन , आनन्द अग्रहरि, संजय गुप्ता, चन्द्र शेखर गुप्ता, रामप्रकाश यादव, रूपेश सिंह, संजय विश्वकर्मा, संजय मोदनवाल, मयंक मिश्रा, , अरविंद यादव,  रत्न दीप निषाद आदि सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन   पूर्व अध्यक्ष अतुल सिंह ने किया एवं आभार व्यक्त महासचिव शनि जायसवाल ने किया।

Related

जौनपुर 1766189814312418793

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item