श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर में नवमी के दिन हुआ हवन पूजन

जौनपुरः नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रासिंग के निकट स्थित श्री  मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मन्दिर पर शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन सोमवार को पूजारी भगवती सिंह वागीश ने सैकड़ो लोगों का हवन पूजन कराया। इस मौके पर मन्दिर के  पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि  'ॐ क्रीं क्रीं  कालिकाएं नमः' मंत्र का जाप करने से सभी बीमारियां दूर हो जाती है ,हवन से आस-पास का वातावरण शुद्व हो जाता है और प्राणियों में सर्वधन का संचार हो जाता है। घंटा व शंख की ध्वनी से वातावरण अत्यन्त आनन्दमय हो जाता है।।अतः कलयुग में काली उपासना परम शक्ति वर्धक एवं मंगलकारी है। पूर्ण श्रद्धा एवं अटल विश्वास के साथ मां की उपासना सदैव कल्याणकारी होता है। कलयुग में मां दक्षिणा काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। इस अवसर पर सपा नेताअजय त्रिपाठी,वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह ,   प्रधानाचार्य बाबा सिंह, मिथिलेश सिंह गुड्डू, दलसिंगर विश्कर्मा, रामपाल विश्वकर्मा, प्रधानाचार्य बाबा सिंह, पीयूष श्रीवास्तव, लकी अग्रहरी, सर्वेश सिंह सोनू,भानु मौर्य, मनीष सोनकर, व वन्देश  सिंह उपस्थित रहे।

Related

जौनपुर 3493058403119577048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item