पिकप—आटो में हुई टक्कर में चालक सहित चार घायल

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सखोई गांव के पास गुरुवार की शाम को ऑटो पिकप की टक्कर में ऑटो चालक सहित चार लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिये चिकित्सालय भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नाथुपुर गांव निवासी दुर्गेश सिंह की पत्नी प्रियंका सिंह 42 वर्ष, पुत्र रोहित सिंह 16 वर्ष तथा पुत्री माही सिंह के साथ ऑटो से अपने मायके दानगंज जा रही थीं। उक्त गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकप ने ऑटो को टक्कर मार दिया जिससे ऑटो पलट गया। ऑटो चालक विकास यादव सहित ऊक्त तीनों लोग घायल हो गये। घायलों ने विकास यादव तथा प्रियंका सिंह को गम्भीर चोट आयी है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। विधिक कार्यवाही की जा रही है। पिकप में मुर्गा लदा हुआ है। वह जफराबाद आ रही थी।


Related

जौनपुर 5142938403195101118

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item