सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो घायल

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के दो अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटना में महिला समेत दो लोग घायल हो गये। जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर जनपद के महमदपुर निवासी बाइक पर सवार हो जा रही 52 वर्षीया श्यामा देवी सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया मोड़ पर असंतुलित होकर गिरकर घायल हो गयी। वहीं सरपतहा थाना क्षेत्र के बाधगांव निवासी 20 वर्षीय विक्की पुत्र राम जीवन बड़ागांव में पिकअप की चपेट में आने से घायल हो गये। घायलों को उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने श्यामा देवी को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

Related

जौनपुर 1003232089400418009

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item