दुष्कर्म का वांछित पकड़ा गया

सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष विनोद सिंह के नेतृत्व में अपराधियों व अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अनुक्रम में पुलिस ने छेड़खानी और दुराचार में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार भारतीय दण्ड विधान की धारा 323, 326, 354, 376 में वाञ्छित अभियुक्त के सम्बन्ध में मिली सूचना पर उपनिरीक्षक उमेश यादव, हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र गिरि व कान्सटेबल हरिश्चंद्र मौके पर पहुंच गए और महमदपुर गांव के गेट के पास से आरोपी श्याम बालक पाण्डेय पुत्र स्व० त्रिभुवन पाण्डेय निवासी गुलामीपुर थाना सरपतहाँ को गिरफ्तार कर लिये। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया।

Related

जौनपुर 5713482368388372545

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item