उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व सम्पन्न

जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के मां शीतला चौकियां धाम मन्दिर के बगल में स्थित पवित्र कुंड में सोमवार की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद चार दिवसीय छठ पूजन महापर्व का समापन हो गया। भगवान सूर्य और छठी मैया को समर्पित इस कठिन व्रत का बड़ा धार्मिक महत्व है। नहाय खाय से शुरू हुए आस्था के महापर्व छठ पूजा का सोमवार को चौथे दिन उगते हुए सूर्य देवता को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने समापन किया। आज चौथे दिन यानी सप्तमी तिथि छठ महापर्व का अंतिम दिन होता है। इस दिन सुबह पवित्र कुंड में खड़ी होकर महिलाओ उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। छठ महापर्व की शुरुआत पहले दिन नहाय-खाय से होती है।

इसके बाद दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और चौथे दिन को ऊषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है। छठ का पर्व बिहार, झारखंड से शुरू होने वाला महापर्व अब महाराष्ट्र, पूर्वी उत्तर प्रदेश में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं द्वारा छठ का व्रत संतान की लंबी उम्र और उनके खुशहाल जीवन के लिए रखा गया। शीतला चौकियां धाम में मां शीतला छठ पूजा समिति के बैनर तले शीतला माता मन्दिर के महंत विवेकानंद पंडा का विशेष सहयोग रहा।
इस मौके पर लालमणि माली, पम्मी त्रिपाठी, राजेंद्र सोनकर, नथुनी यादव, विशाल यादव, अमित माली, रामजोर माली, सीमा माली, पूनम माली, संतोष सोनकर, नाहक यादव, मोनू यादव, डा मनोज यादव, विनय गिरी, आशीष माली, आयोजनकर्ता मां शीतला महारानी समस्त ग्रामवासी समेत अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रमेश माली ने किया। अंत में अमरदेव उर्फ बबलू माली ने कुंड पर उपस्थित हजारों की संख्या भक्तों में प्रसाद वितरण किया।

Related

जौनपुर 8539253649112358427

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item