गांधी के सपनों को साकार कर रही सरकार: गिरीश यादव

सरायख्वाजा में आधुनिक पंचायत भवन का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के स्थानीय सरायख्वाजा गांव में आधुनिक पंचायत भवन का लोकार्पण प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने किया। साथ ही कहा कि आधुनिक सचिवालय से जनता को काफी सहूलियत मिलेगी और ग्राम पंचायत स्तर के अधिकारी जनप्रतिनिधि इसी सचिवालय पर मौजूद रहकर जनता का काम करेंगे। उन्होंने परिसर में पौधरोपण भी किया। उन्होंने सरायख्वाजा में ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह द्वारा बनाए गए आधुनिक पंचायत भवन का लोकार्पण करते हुये कहा कि गांव में सचिवालय या आधुनिक पंचायत भवन बने जहां अधिकारी ग्राम पंचायत भवन में बैठकर जनता का काम करें। उन्हें मुख्यालय से लेकर लखनऊ दिल्ली तक न भटकना पड़े। आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार महात्मा गांधी के सपनों को साकार कर रही है। आधुनिक सचिवालय या पंचायत भवन का निर्माण कर रही है जिसमें सप्ताह में क्रमवार ग्राम स्तर के अधिकारी व जनप्रतिनित बैठकर जनता का काम निबटाएंगे। यहीं से सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। गांव मे जो मूलभूत सुविधाएं हैं, वह सरकार देकर विकास कर रही है।
इसी क्रम में पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां गिनाते हुये कहा कि आने वाले समय में भाजपा सरका हर तरह की सेवाएं गांव के घर-घर तक उपलब्ध कराएगी। उन्होंने सरायख्वाजा के ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह के द्वारा कराए गए विकास कार्य की सराहना करते हुये कहा कि अब गांव शहर जैसे हो रहे हैं। अध्यक्षता कर रहीं ग्राम प्रधान रैना संतोष सिंह ने कहा कि गांव को हम सभी सुविधाओं से परिपूर्ण कर प्रदेश का नंबर एक गांव बनाएंगे। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन खेतासराय मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्र ने किया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि डॉ रामसूरत मौर्य, ब्लॉक प्रमुख करंजाकला के प्रतिनिधि सुनील यादव मम्मन, राजकेसर पाल, सूबेदार सिंह, वीडीओ सोधी जितेंद्र सिंह, कंचन सिंह, दुर्गेश सिंह, हीरा सिंह, संतोष सिंह, रामानंद यादव, राजाराम जायसवाल, अजीत यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related

जौनपुर 471386927510949490

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item