प्रतिमा विसर्जन घाट पर हुआ भव्य देव दीपावली महोत्सव

जौनपुर। आस्था एवं विश्वास की अद्भुत देवस्थली नवदुर्गा शिव मंदिर प्रतिमा विसर्जन घाट नखास पर श्री देव दीपावली समिति के तत्वावधान में भव्य देव दीपावली महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश चंद यादव (राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, खेल एवं युुवा कल्याण) एवं मुख्य यजमान/विशिष्ट अतिथि रजनीकांत मिश्रा/रवि प्रकाश पाण्डेय रहे। आयोजन के प्रथम चरण में उपरोक्त अतिथियों ने नवदुर्गा शिव मंदिर में स्थापित मां के नौ रूपों का पूजन हुआ जिसके बाद मंदिर परिसर में स्थापित 26 आराध्य देवी-देवताओं के दर्शन-पूजन हुये। तत्पश्चात् मां आदि गंगा गोमती के तट पर मां गोमती की पूजन-अर्चन कर महाआरती हुआ। अन्य यजमान राजेश सिंह मैनेजर बैक आॅफ इण्डिया, श्रीकान्त माहेश्वरी संरक्षक श्री दुर्गा पूजा महासमिति, विनय बरौतिया विशिष्ट सदस्य श्री दुर्गा पूजा महासमिति, जय प्रकाश सिंह ने रजनीकान्त द्विवेदी के सानिध्य में पूजन अनुष्ठान किया।

दीपावली समिति के अध्यक्ष निशाकान्त द्विवेदी ने मुख्य अतिथि सहित जनपदवासियों का स्वागत किया। साथ ही अध्यक्ष निशाकान्त द्विवेदी व महासचिव अमित गुप्ता ने मुख्य अतिथि, सभी यजमानों, दिनेश टण्डन, कलाकारों, रंगोली के विजेताओं को स्मृति चिन्ह भेंट किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत उपस्थित कलाकारों ने गीतों व भजनों से सभी जनमानस को मंत्र-मुग्ध कर दिया जिसमें अवनीन्द्र तिवारी अपनी पूरी मंडली के साथ रहे।
इस दौरान मुख्य अतिथि ने आयोजन की भव्यता से मंत्र-मुग्ध होकर आयोजकों को बधाई देते हुये सफल कार्यक्रम के लिये बधाई दिया। कार्यक्रम के अन्तर्गत रंगोली प्रतियोगिता हुई जिसमें कुल 350 बच्चों द्वारा 135 रंगोली बनायी गयी। प्रतियोगिता में अंशिका मोदनवाल ने प्रथम, अभिषेक निषाद ने द्वितीय, ऋषि विश्वकर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महेन्द्र देव विक्रम, राधेकृष्ण ओझा, संतोष सिंह, अतुल गोपाल मिश्रा, निखिलेश सिंह, राकेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, मोती लाल यादव, विजय सिंह, मनीष देव, रजनीकांत द्विवेदी, अतुल सिंह, डा नितीश सिंह, लालचन्द निषाद, अनिल साहू, रवि अग्रहरि, विनोद सिंह, संतोष मौर्या, सुधीर साहू, आनन्द अग्रहरि, राजन अग्रहरि, राम प्रकाश यादव, श्रीपाल यादव, शनि जायसवाल, चन्द्रशेखर गुप्ता, शैलेन्द्र मिश्रा, चन्दन यादव, संजय मोदनवाल, पंकज सिंह, विजय गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, रूपेश सिंह, सर्वेश यादव, रत्नेश सिंह, अरविन्द यादव, मयंक मिश्रा, सुनील जायसवाल, करन बिन्द, अजय गुप्ता, रोहित यादव, आशीष यादव, शुभम सोनी, प्रिन्स तनेजा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। संचालन अतुल सिंह एवं मनीष देव ने संयुक्त रूप से किया। अन्त में महासचिव अमित गुप्ता ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

जौनपुर 9162376806727315995

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item