शादी के ही दिन बिटिया का केन्द्रीय विद्यालय में चयन होने पर परिजनों में छायी खुशी

बक्शा, जौनपुर। स्थानीय विकास खण्ड क्षेत्र के परशुरामपुर लखौआ निवासी नरेंद्र नाथ उपाध्याय की पुत्री करिश्मा उपाध्याय का चयन केंद्रीय विद्यालय संगठन में शिक्षिका पद पर हो गया। महत्वपूर्ण बात यह है कि बीते 28 नवंबर को करिश्मा उपाध्याय की बारात आई थी। ठीक शाम को चयन होने का रिजल्ट भी आ गया जिस पर परिजनों के साथ ससुराल के लोगों में खुशी का माहौल छा गया। इस दौरान करिश्मा की माता मीना उपाध्याय, पिता नरेंद्र उपाध्याय, भाई अनुराग उपाध्याय, दीवाकर उपाध्याय, दिलीप मिश्रा, विशेष उपाधयाय, मिथिलेश पाठक आदि ने प्रसन्नता जताई।

Related

जौनपुर 2672747168892325945

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item