रामजन्म की लीला से मंत्र—मुग्ध हुये दर्शकगण

 

शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय तहसील अन्तर्गत बीबीगंज क्षेत्र के गोड़िला फाटक बाजार में श्री बजरंग नवयुवक रामलीला समिति के दूसरे दिन बाबा भोलेनाथ के आरती के साथ रामलीला का मंचन शुरू किया गया। भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन दर्शकों को मंत्र—मुग्ध कर दिया। रामलीला में गुरु वशिष्ठ ने महाराजा दशरथ को संतानोत्पत्ति के लिए यज्ञ कराने का निर्देश दिया। श्रृंगी ऋषि यज्ञ कराते हैं। यज्ञ सफल होता है। अग्निदेव ने प्रकट हुये द्रव्य देकर दशरथ से कहा कि इसे अपनी रानियों को दे दीजिये। राजा दशरथ के द्रव्य देने के बाद रानियां उन्हें ग्रहण करती हैं। उसके बाद भगवान विष्णु प्रकट होते हैं। कौशल्या हतप्रभ सी उनके दर्शन करती हैं। इस बीच मंच पर पार्श्व संगीत भए प्रकट कृपाला, दीन दयाला, कौसल्या हितकारी गूंजने लगता है। इसके बाद माता कौशल्या कहती हैं। हे तात, आप यह विराट रूप त्याग करके अत्यन्त प्रिय बाल लीला कीजिये। विष्णु जी अंर्तध्यान होते हैं। बच्चों के रोने की आवाजें सुनाई देती हैं। खुशी का संगीत उभरता है। अगले दृश्य में रामजन्म के समाचार से राजा दशरथ सहित सम्पूर्ण अयोध्या में खुशी छा जाती है। पार्श्व गीत ठुमक चलत रामचंद्र बाजत पैजनिया बाल लीला के दृश्य को जीवंत करता प्रतीत हो जाता है। इसके बाद चारों भाईयों का नामकरण संस्कारण किया जाता है। इस अवसर पर अध्यक्ष रोहित गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, निर्देशक राजेश गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, रामशंकर गुप्ता, संतोष गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, सुरेश गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक प्रजापति, बृजेश गुप्ता, आकाश साहू, सूरज साहू, अनुप श्रीवास्तव, पप्पू शर्मा, सन्तोष भारती, शशिकांत विश्वकर्मा, सतेन्द्र चौहान सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 6161382524618881263

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item