जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए : D.M

 जौनपुर।  जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता में तहसील मछलीशहर के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

           इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए। शासन की मंशानुसार जन समस्याओं का गुणवत्तायुक्त एवं समयबद्ध निस्तारण  किया जाए।
             इस अवसर पर कुल 274 मामले आये, जिसमे से 12 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष मामलों का निस्तारण निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत करने के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।
             जिलाधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन विभागों से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, उसे जल्द से जल्द गुणवत्तायुक्त निस्तारित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्याओं का निस्तारण प्रारम्भिक स्तर पर ही कर दिया जाए।
              इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र प्रसाद सिंह, उप जिलाधिकारी मछलीशहर राजेश कुमार, परियोजना निदेशक जयकेश त्रिपाठी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
                                                           

Related

जौनपुर 146357757764720029

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item